auraiya-unsuccessful-attempt-to-steal-the-warehouse-lock
auraiya-unsuccessful-attempt-to-steal-the-warehouse-lock

औरैया : गोदाम का ताला तोड़ किया चोरी का असफल प्रयास

- व्यापारियों ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल औरैया, 24 जनवरी (हि. ₹स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देर रात दो चोरों ने एक गोदाम से चोरी किए जाने का असफल प्रयास किया। चोर सिर्फ शटर का ताला ही काट सकें, इसके उपरांत वह वहां से चले गए। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में दो युवक वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात के दौरान पुलिस नहीं करती है। जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर के हलवाई खाना निवासी आशीष बिश्नोई पुत्र ज्ञान प्रकाश बिश्नोई की शहीद पार्क के निकट डालडा व चीनी का गोदाम है। रोज की भांति आशीष अपनी गोदाम बंद करके घर चला गया। सुबह जब 8 बजे गोदाम खोलने के लिए आया तो उसने शटर के ताले कटे हुए पाए। इस पर उसने व्यापारी नेताओं को जानकारी दी। व्यापारी नेताओं के पहुंचने पर जब शटर को खोला गया तो उसमें से कोई भी सामान चोरी नहीं पाया गया। इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे निझाई चौकी इंचार्ज शैलेश कुमार पांडे ने घटना की जांच पड़ताल की। वही व्यापारी नेता संजय दीक्षित ने बताया कि इस रोड पर विगत एक माह में तीन चोरियां हो चुकी है। जिसका पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात के समय पुलिस निष्क्रिय हो जाती है और गश्त नहीं करती है। इसलिए यह चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। वहीं आसपास के दुकानदारों ने बताया कि पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दो लोगों को जाते हुए देखा गया है मगर उनकी पहचान नहीं हो पाई। आशीष विश्नोई ने पुलिस को तहरीर दी है। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in