attempt-to-kill-family-members-of-lover-who-refused-to-marry-sister
attempt-to-kill-family-members-of-lover-who-refused-to-marry-sister

बहन से शादी करने से इन्कार करने वाले प्रेमी के परिवार वालों की हत्या की कोशिश

नदिया, 07 जून (हि.स.)। बहन के साथ लम्बे समय तक संबंध बनाने के बाद शादी करने से इन्कार करने वाले प्रेमी के परिवार वालों की हत्या की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना आज सुबह नदिया जिले के अन्तर्गत तरुणीपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि तेहट्ट थाना अंतर्गत तरुणीपुर इलाकेे का रहने वाले अनिश शेख़ नामक युवक का अनिरुल शेख की बहन के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक देख अनिरूल शेख के परिवार वालों ने अनिश शेख़ को शादी करने का प्रस्ताव दिया। लेकिन अनिश शेख़ ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। आरोप है कि प्रस्ताव स्वीकार न करने पर सोमवार सुबह अनिरूल ने परिवार वालों पर हथियार से हमला कर दिया। उस समय अनिश घर में नहीं था। उसने हमला कर अनिश की मां और बहन को घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और दोनों को रक्तरंजित हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर कृष्णानगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तेहट्ट थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अनिरूल को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in