asi-shot-himself-in-sskm-hospital
asi-shot-himself-in-sskm-hospital

एसएसकेएम अस्पताल में एएसआई ने खुद को मारी गोली

कोलकाता, 03 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) ने खुद को गोली मार ली है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के ट्रामा केयर सेंटर में उसे भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी पहचान के बारे में कोलकाता पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। बताया गया है कि शनिवार सुबह के समय ट्रामा केयर सेंटर में कंट्रोल ऑफिसर की ड्यूटी उसी पुलिस अधिकारी की थी। कोलकाता पुलिस के कई अन्य जवानों के साथ वह ट्रामा केयर में गए थे। कुछ देर बाद बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा कि एएसआई खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए हैं और पास ही में उनकी सर्विस रिवाल्वर पड़ी है जिससे गोली चली है। अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। किस वजह से उसने खुद को गोली मारी है इसकी जांच जारी है। घर वालों को भी सूचना दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in