amethi-skrapio-hits-tree-young-man-dies
amethi-skrapio-hits-tree-young-man-dies

अमेठी : स्कार्पियो पेड़ से टकराई, युवक की मौत

अमेठी, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों युवक स्कार्पियो पर सवार थे, तेज स्पीड के चलते स्कार्पियो का टायर फट गया और वो एक पेड़ से जा टकराई। हादसे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की मृतक युवक का सिर पेड़ में जा लड़ा और सिर के बाल पेड़ से जा चिपके। वहीं घायल युवक को हास्पिटल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में उसे रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना अमेठी जिले के जामो-गौरीगंज रोड पर स्थित जामो थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हुई। जामो थाना क्षेत्र के डीघा गोपालपुर निवासी स्कार्पियो सवार लकी सिंह और वैभव सिंह जामो से गौरीगंज के लिए जा रहे थे। तभी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। मृतक लकी सिंह तो कार का शीशा तोड़ सीधे पेड़ से जा टकराया और उसके सिर के बाल तक पेड़ में जा चिपके। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को निकाला, लेकिन तब तक लकी की मौत हो चुकी थी, जबकि वैभव को भी गंभीर चोटें आईं। हिन्दुस्थान समाचार/असगर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in