after-killing-a-young-man-and-tying-his-hands-and-feet-the-body-was-thrown-into-the-canal
after-killing-a-young-man-and-tying-his-hands-and-feet-the-body-was-thrown-into-the-canal

युवक की हत्या कर हाथ पैर बांधकर शव को नहर में फैंका

नई दिल्ली, 14 मार्च (हि.स.)। के एन काटजू मार्ग इलाके में स्थित नहर में एक युवक डेड बॉडी बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो पाती। पुलिस मामले में आसपास के थानों और हरियाणा पुलिस की भी सहायता ले रही है। पुलिस शुरूआती जांच में थानों से लापता युवकों के बारे में भी पता कर रही है। साथ ही उसकी पहचान के लिए जिपनेट व पोस्टर लगा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शाम के वक्त सूचना मिली। हैदरपुर वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुँची। शव के हाथ पीछे की तरफ कपड़े से बांध रखे थे। जबकि पैर नीले रंग के कपड़े से बांध रखे थे। पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ,जिससे उसकी पहचान हो पाती। मृतक के हाथ की उंगली से एक सफेद रंग का छल्ला जरूर मिला। जिसको सबूत के तौर पर रख लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की पहचान के लिए उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। युवक की हत्या गला घोटकर होने का शक है। जिसकी हत्या कर शव को नहर में फैंक दिया। हरियाणा से लेकर अलीपुर आदी थाना पुलिस को शव की फोटो देकर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई बार हत्या करने के बाद आरोपी शव को नहर में फैंक दिया करते हैं। जिससे पुलिस की जांच को भटकाया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in