Accused of molesting a woman on the way, accused absconding

रास्ते में पीछा कर महिला से की छेड़छाड़, आरोपित फरार

राजगढ़, 14 जनवरी (हि.स.)। जिले के पचोर थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने युवक पर रास्ते भर पीछा और बसस्टेण्ड पर पहुंचकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार सरकारी अस्पताल के समीप रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती शाम घर से बसस्टेण्ड जा रही थी, तभी हिम्मतसिंह पुत्र लोकेन्द्रसिंह ठाकुर ने रास्ते भर पीछा किया और बसस्टेण्ड पर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(डी) के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in