accused-of-killing-rickshaw-driver-arrested
accused-of-killing-rickshaw-driver-arrested

रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 06 मार्च, (हि. स.)। पालघर जिले के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के संतोष भुवन इलाके में गत सोमवार शाम को एक रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच जोन-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार संतोष भुवन निवासी रिक्शा चालक किशन शुक्ला (25) सोमवार 5 बजे के आसपास ऑटो लेकर हाइवे की ओर जा रहा था। तभी सन्तोष भुवन के पास बादल सिंह टाक नामक युवक उसके रिक्शे में बैठा। जैसे ही शुक्ला रिक्शा लेकर गवराई नाका के पास पहुंचा तभी टाक ने उसका मोबाइल छीन लिया और भागने की कोशिश की। इस दौरान शुक्ला ने उसे पकड़ लिया। दोनो में काफी झड़प हुई। मौका पाकर टाक मोबाइल लेकर गवराई पाडा स्थित झोपड़पट्टियों की तरफ भागने लगा। शुक्ला ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। तभी टाक ने चाकू निकालकर उसके पेट व गर्दन पर वार कर दिया और फरार हो गया। जख्मी हालत में शुक्ला पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस उसे सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी टाक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि टाक हमेशा चाकू लेकर लोगों को डरा धमका कर लूट लेता था। हन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in