accused-arrested-for-making-a-century-of-crimes
accused-arrested-for-making-a-century-of-crimes

वारदातों का शतक बनाने वाला आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। वारदातों का शतक बना चुके एक मकोका घोषित बदमाश को उसके साथी के साथ मंगोलपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ कालिया और सुरेन्द्र उर्फ गोल्डी उर्फ गोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पांच दोपहिया वाहन,सात मोबाइल फोन,चाकू, पिस्टल और कारतूस जब्त किया। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद चालीस वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपितों क नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। संदीप एक सौ 19 जबकि सुरेन्द्र चार वारदातों में शामिल रहा है। डीसीपी परविन्द्र सिंह ने बताया कि मंगोलपुरी एसएचओ मुकेश कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ‘सरप्राईज चैकिंग’ कर दोपहिया वाहनों पर नजर रखे हुए हैं। जिससे पुलिस को कई बड़ी कामयाबी भी मिली है। पुलिस टीम जब वाई ब्लॉक माजार मंगोलपुरी के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक पर दो हथियारबंद बदमाश आएगें। जब दोनों को पुलिस टीम ने अपनी तरफ आते हुए रोकने की कोशिश की। दोनों भागने की कोशिश करने लगे। जिनका काफी दूरी तक पर पीछा करने के दबोच लिया। दोनों मौज मस्ती के लिए वारदातों को अंजाम दिया करते हैं। संदीप अमन विहार का हिस्ट्री शीटर है। उसपर मकोका लगा हुआ है। 2007 से 2012 तक वह ज्यूडिशयली कस्टडी में भी रहा है। दोनों चोरी के दोपहिया वाहनों पर उन लोगों को टारगेट करते हैं,जो फोन पर बातें कर रहे होते हैं। वह हमेशा सॉफ्ट टारगेट ही देखते हैं। वह दिल्ली के विभिन्न एरिया से दोपहिया वाहनों को चोरी करते हैं।1998 में वह पहली बार पकड़ा गया था। जिसके बाद उसने एक के बाद एक 119 वारदातों को अंजाम दिया। जबकि 2018 में जेल से बाहर आया था। यह वारदात में आए सामान को कहां और किसको बेचा करते हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उनको भी पकडऩे की कोशिश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in