accused-arrested-for-attempt-to-murder
accused-arrested-for-attempt-to-murder

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। द्वारका जिले के नजफगढ़ इलाके में होली के दिन हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने और उसकी बाइक को जलाने के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हमला में इस्तेमाल चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है। द्वारका जिले के डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपित की पहचान जय विहार नजफगढ़ निवासी अनुराग चौहान (26) के रूप में हुई है। 29 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस को जय विहार इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घायल युवक को उसके परिवार वाले इलाज के लिए रावतुला राम अस्पताल में भर्ती करा चुके हैं। पुलिस को मौके पर एक जली हुई बाइक मिली। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। घायल युवक की पहचान जय विहार नजफगढ़ निवासी धीरज (23) के रूप में हुई। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गोली खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद अनुराग ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार को पुलिस को आरोपित के इलाके में आने की जानकारी मिली। प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in