aasu-protests-against-rape-case-in-jorhat
aasu-protests-against-rape-case-in-jorhat

जोरहाट में दुष्कर्म मामले के विरोध में आसू ने किया विरोध प्रदर्शन

-बलात्कार के दो रिक्शा चालक आरोपी गिरफ्तार जोरहाट (असम), 08 जून (हि.स.)। जोरहाट जिला शहर के बीचो बीच एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के विरोध में अखिल असम छात्र संस्था (आसू) की जोरहाट इकाई ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बीती रात दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों रिक्शा चालकों ने जोरहाट शहर के असम ट्रंक रोड के साथ तराजन इलाके में मांस-मछली और सब्जियों के दैनिक बाजार में अमार हाट नामक एक बांस से बने दुकान के नीचे एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। दोनों रिक्शा चालकों की पहचान नगेन सैकिया (25) और अरूपज्योति कलिता (22) के रूप में हुई है। नगेन सैकिया का घर अजंता बाईपास और अरूपज्योति कलिता मालू आली का रहने वाला बताया गया है। जोरहाट थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बीती रात पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि महिला को दुष्कर्म के बाद बीती रात छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गये थे। सूचना मिलते ही पुलिस उप निरीक्षक इंदुमणि गोगोई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के कपड़े फटे हुए थे। उसे तुरंत जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया है कि घटना की शिकार पीड़ित महिला जोरहाट शहर के एक रेस्टोरेंट में काम करती है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in