ससुराल आये युवक ने साले को गोली मारकर किया घायल, आरोपित गिरफ्तार

A young man who came to his in-laws's house shot and injured, the accused arrested
A young man who came to his in-laws's house shot and injured, the accused arrested

फिरोजाबाद, 12 जनवरी (हि.स.)। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को ससुराल आये युवक ने अपने साले को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नारखी क्षेत्र के रैमजा निवासी मोहम्मद रज्जाक (40) पुत्र रशीद खां को परिजन को घायलावस्था में जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लेकर आये। जहां घायल रज्जाक ने बताया कि उसने अपनी बहन रेशमा की शादी थाना नारखी क्षेत्र के नगला सिकंदर निवासी गुड्डू पुत्र मुन्ने खां के साथ लॉकडाउन के दौरान की थी। उसका आरोप है कि उसका बहनोई गुड्डू खां बहन से दहेज में बाइक की मांग कर उसका उत्पीड़न करता था। उसकी बहिन उसके घर पर ही थी। मंगलवार को उसका बहनोई गुड्डू खां उसके घर आया जिससे उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुड्डू ने फायरिंग कर दी। जिससे उसके सीने और पैर में गोली लग गई है। इससे वह घायल हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि गांव रैमजा निवासी मोहम्मद रज्जाक को उसके बहीनोई गुड्डू खां ने गोली मारकर घायल किया है। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in