a-young-man-hanged-himself-in-banbasa
a-young-man-hanged-himself-in-banbasa

बनबसा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बनबसा(चंपावत), 26 फरवरी (हि.स.)। क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम भजनपुर निवासी 33 वर्षीय तिलोक राम पुत्र मोहन राम ने गुरुवार देर रात घर के भीतर मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन युवक को संयुक्त अस्पताल टनकपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कारणों के चलते तनाव में था। बीती देररात युवक ने अपने कमरे के भीतर फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों के चलते युवक की आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। हिंदुस्थान समाचार/राजीव मुरारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in