a-woman-and-her-partner-who-used-to-make-millions-on-the-pretext-of-shopping-from-jewelery-showrooms-were-caught
a-woman-and-her-partner-who-used-to-make-millions-on-the-pretext-of-shopping-from-jewelery-showrooms-were-caught

ज्वैलरी शोरूमों से खरीदारी के बहाने लाखों की चपत लगाने वाली महिला व उसका साथी पकड़ा गया

जोधपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने ज्वैलरी शोरूमों से लाखों के जेवर चुराकर ले जाने वाली शातिर महिला चोर और उसके साथी युवक को शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला ने जेवर जिस सुनार को बेचे उसे भी पुलिस पकड़ कर लाई है। ये लोग जालोर से लाए गए है। पुलिस की साइबर टीमों ने लगातार पीछा कर वारदात को खोल दिया। पंद्रह दिन में दो घटनाएं हो रखी थी। दोनों घटनाएं ज्वैलरी शो रूमों से लाखों के जेवरात उड़ए गए थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ में लगी है। डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सरदारपुरा तीसरी रोड पर अशोक ज्वैल्स पर तीन चार दिन पहले एक महिला और पुरुष खरीददारी के बहाने आए थे। सैल्समैन को बातों में उलझाने के साथ वहां से सवा दो लाख की कीमत का नेकलैस उड़ा ले गए। महिला ने ज्वैलरी बॉक्स को अपनी साड़ी में छुपाया था। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ और पुलिस की टीमें लगाई गई। साइबर टीम को भी लगाया गया। इससे पहले भी एक घटना हो रखी थी। पुलिस उस घटना को खोलने के लिए जतन कर रही थी कि यह दूसरी घटना हो गई। इस पर दो केस दर्ज हुए थे। डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी पश्चिम हरफू लसिंह, एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद, सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमानसिंह के सुपरविजन में गठित टीमों ने आज तीन लोगों दस्तयाब कर थाने लेकर पहुंची। आरोपितों में महिला और उसका साथी शामिल है साथ ही एक सुनार को भी लाया गया है। उसने चोरी का माल खरीदा था। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in