a-raped-14-year-old-teenager-arrived-in-lockup
a-raped-14-year-old-teenager-arrived-in-lockup

14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म करने वाला पहुंचा हवालात में

जयपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक किराएदार युवक द्वारा बाथरूम में एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी देवेन्द्र ने बताया मूलतया बिहार हाल इलाके निवासी 14 वर्षीया किशोरी अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। घटनाक्रम के मुताबिक 28 मार्च की रात को पीड़िता बाथरूम गई थी। इस दौरान पास में ही किराए पर रहने वाला बिहार निवासी प्रवेश जाटव वहां आ गया और बाथरूम में घुसकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद आरोपी ने किशोरी के साथ बाथरूम में ही मुंह भींचकर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म करधनी थाना इलाके में चाकू की नोक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 23 वर्षीय पीड़िता ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पडताल मे जुटी है। थानाधिकारी राजेश बाफना ने बताया कि मूलत नागौर हाल इलाके निवासी 23 वर्षीया महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि साल 2017 में पड़ौस में रहने वाले बीरवल शर्मा ने चाकू की नोंक पर घर में दुष्कर्म किया था और घटना के बारे में किसी को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता लोक लाज के चलते चुप रही। साल 2019 में शादी होने के बाद ससुराल चली गई। पीड़िता का आरोप है कि बीरवल शर्मा अब आए दिन उसके ऊपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in