a-railway-employee-raped-a-teenager-tied-his-hands-and-feet-and-threw-him-in-the-bush
a-railway-employee-raped-a-teenager-tied-his-hands-and-feet-and-threw-him-in-the-bush

रेलवे कर्मचारी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर झाड़ी में फेंका

देवरिया, 21 मार्च (हि.स.)। भटनी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के विश्राम कक्ष के पीछे बनी झाड़ियों में रविवार को किशोरी मिली। उसका का हाथ-पैर बंधा और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। जानकारी पर पहुंची किशोरी की मां ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ गोरखपुर के रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दुष्कर्म कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गोरखपुर से गिरफ्तार की है। भाटपाररानी सीओ पंचम लाल ने रविवार को बताया कि रेलवे कॉलोनी परिसर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसने रविवार को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण था। इसीलिए गोरखपुर से कुछ कर्मचारियों को यहां बुलाया गया था। उसी कर्मचारियों के ग्रुप के साथ आये कर्मचारी संतोष यादव ने उनकी 14 साल की बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और हाथ पैर बांधकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। सीओ ने बताया कि पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष यादव को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लायी है। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in