a-person-was-injured-by-making-a-fake-attack-on-an-old-rival-a-case-was-registered-against-four
a-person-was-injured-by-making-a-fake-attack-on-an-old-rival-a-case-was-registered-against-four

पुरानी रंजिश पर फर्सी मारकर व्यक्ति को किया घायल,चार पर केस दर्ज

राजगढ़, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ियासांसी में पुराने विवाद को लेकर व्यक्ति को गांव के चार लोगों ने पीटा, विरोध करने पर फर्सी से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कड़ियासांसी निवासी रामनारायण (45) पुत्र रामदास भानेरिया ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर बीती शाम गांव के अर्जुन पुत्र भगवती सांसी, सतवीर पुत्र शेरसिंह, चेतन पुत्र माधू सांसी और बसंत पुत्र घासीराम सांसी निवासी कड़ियासांसी गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए फर्सी से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in