A man mad in one-sided love stabbed a girl's friend with friends, arrested

एक तरफा प्यार में पागल युवक ने दोस्तों संग युवती के मित्र को मारा चाकू, गिरफ्तार

नई दिल्ली. 09 जनवरी (हि.स.) । बिंदापुर इलाके में एक तरफा प्यार में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के दोस्त को चाकू मार दी और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपितों की पहचान उत्तम नगर निवासी नीरज, शाहे आलम और नरेला निवासी आशु के रूप में हुई है। नीरज मुख्य आरोपित है। वहीं घायल युवक की पहचान मकर (20) के रूप में हुई है। 6 जनवरी को एक राहगीर ने युवक को चाकू मारे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में पीड़ित की पहचान हुई। जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित को अंतिम बार नीरज के साथ देखा गया था। पुलिस ने नीरज की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नीरज ने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता है। लड़की मकर से बात करती थी। जो उसे पसंद नहीं था। इसलिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर अन्य दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in