a-fraud-of-rs-550-lakh-from-a-businessman-in-the-name-of-admission-in-llb
a-fraud-of-rs-550-lakh-from-a-businessman-in-the-name-of-admission-in-llb

एलएलबी में दाखिला करवाने के नाम पर व्यवसायी से 5.50 लाख की ठगी

जोधपुर, 12 फरवरी (हि.स.)। शहर के बनाड़ स्थित जाजीवाल विश्नोईयान के रहने वाले एक व्यापारी को उसके पुत्र के लिए एलएलबी में दाखिला कराने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए इसमें अब जांच आरंभ की है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल विश्रोईयान निवासी हरलाल पुत्र ईसराराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पुत्र प्रमोद का वर्ष 2017 में एलएलबी में दाखिला करवाना था। तब अपने एक परिचित से बात की। इस पर परिचित ने मुंबई हाल जोधपुर के निखिल निरंजन छंगाणी का नाम बताया था। इस पर उससे संपर्क साधा गया। तब निखिल निरंजन ने बताया कि उसकी पूना में पहचान है और उसके पुत्र का एडमिशन वहां करवा देगा। मगर इसके लिए साढ़े पांच लाख रूपए लगेंगे। इस पर पीडि़त ने वर्ष 2017 में साढ़े पांच लाख रूपए आरोपी को दिए। बाद में आरोपी ने कुछ दिन तक कार्यवाही की। फिर कहा कि पूना में एक संस्थान में तो सीटें पूरी भर गई है वह दूसरी संस्थान में दाखिला करवा देगा। मगर समय बीतता गया और निखिल आज दिनांक तक उसके पुत्र को एलएलबी में एडमिशन नहीं करवा पाया। उसके दिए रूपए भी लौटानेे के लिए अब टालमटोल जवाब दे रहा है। बनाड़ पुलिस ने अब धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in