a-factory-sealed-in-the-anti-adulteration-campaign-in-bhopal
a-factory-sealed-in-the-anti-adulteration-campaign-in-bhopal

भोपाल में मिलावट से मुक्ति अभियान में एक फैक्ट्री सील

भोपाल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री और अन्य संस्थानों की जांच चलाई जा रही है। इसी क्रम में एक टोस्ट बनाने वाली फैक्ट्री को सील किया गया है, वहीं नौ नमूने लेकर उसे जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया गया है कि कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों कि संयुक्त टीम ने गगन टोस्ट फैक्ट्री गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए बिना अनुमति और लाइसेंस के खाद्य सामग्री बनाने पर फैक्ट्री को सील कर दिया है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अचानक छापा मार कार्रवाई की गई जिस पर फैक्ट्री में मैदा, एमसीबी पावडर, तिल एवं अन्य खाद्य पदार्थ मटेरियल उपयोग कर टोस्ट का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए टोस्ट, मैदा, तिल, एमसीबी पावडर के नमूना लिए गए एवं बिना लाइसेंस की फैक्ट्री में खाद्य पदार्थ टोस्ट का निर्माण होने पर फैक्ट्री बंद कराकर सील कर दिया गई है। सयुक्त टीम द्वारा येवन ब्रेड फैक्ट्री का निरीक्षण कर ब्रेड और टोस्ट मैदा का नमूना लिया गया। उसके बाद साथ ही टीम द्वारा रोनक रेस्टोरेंट्स से पनीर, आटा का नमूना लिया गया और नोटिस जारी किया गया है। संयुक्त टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश कुमार पटेल के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया। इस टीम के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज सिंह धाकड़, साधना सक्सेना, अर्चना प्रभाकर, के पी तिवारी रहे जिन्होंने बिना लाइसेंस की चल रही टोस्ट फैक्ट्री को शील्ड कर दिया गया एवं नौ नमूने जांच हेतु लेकर लैब भेजे गए हैं। ज्ञात हो कि कोरेाना संक्रमण का दौर जारी है वहीं बारिश का मौसम है। इसके साथ त्योहार भी आने वाले है। इस दौरान मिट्ठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है, इसके चलते दूषित या मिलावटी खाद्य पदार्थ बीमारी का बडा कारण बन सकते है। इसको ध्यान में रखकर ही राजधानी में जिला प्रशासन द्वारा मिलावटी लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दुकानों और खाद्य निमार्ताओं के संस्थानों का निरीक्षण हो रहा है। --आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in