a-chain-was-robbed-of-an-old-lady-who-came-to-hear-the-bhagwat-tale
a-chain-was-robbed-of-an-old-lady-who-came-to-hear-the-bhagwat-tale

भागवत कथा सुनने आई वृद्धा से लूटी चेन

ग्वालियर, 03 मार्च (हि.स.)। भागवत कथा सुनने आई वृद्धा के गले से अज्ञात महिला ने झपट्टा मारकर चेन खींच ली और पंडाल से दौड़ लगाकर निकल गई। महिला को पकडऩे के लिए वृद्धा ने शोर भी किया लेकिन लाऊड स्पीकर में किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस ने पीडि़ता के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति नगर में रहने वाले मलखान पुत्र जगतसिंह गुर्जर पेशे से डेयरी संचालक हैं। इन दिनों मलखान के घर के पास ही भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बीते कल मलखान की मां कपूरीदेवी 60 वर्ष भी कथा सुनने के लिए गई थीं। शाम साढ़े छह बजे के करीब कथा समापन के बाद प्रसादी बंट रही थीं। कपूरीदेवी भी प्रसाद ले रही थीं तभी महिला ने उनके गले को निशाना बनाकर सोने की चेन खींच ली। वृद्धा ने चेन खींचने के बाद महिला को पकडऩे के लिए शोर भी किया लेकिन उस समय पंडाल में तेज आवाज में लाऊड स्पीकर बजने के कारण कोई आवाज नहीं सुन सका। जब तक लोगों को पता चलता देर हो चुकी थी। पीडि़ता ने आपबीती परिजनों को सुनाई और वह वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मलखान गुर्जर की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर आसपास फुटेज में महिला की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in