66 लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार
66 लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार

66 लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार

दुर्ग, 02 अगस्त(हि. स.)। उतई पुलिस के द्वारा 66 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपित विशाल सोनी उर्फ डागेंद्र सोनी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का एक आरोपित कमल राजभर सेक्टर 7 को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। आज गिरफ्तार आरोपित विशाल स्वयं को बैंक का मैनेजर बताकर लोन दिलाने का लोगों को झांसा भी देता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटेल ने बताया कि आरोपित कमल नाथ राजभर एवं विशाल सोनी के द्वारा 20 फरवरी 2020 को पुनीत राम निषाद 65 वर्ष साकिन परेवाडीह थाना उतई के स्वामित्व की भूमि रकबा 1.60 हेक्टेयर कृषि भूमि को 66 लाख रुपये में सौदा कर 20 फरवरी को रजिस्ट्री किया था। उक्त रकम को चेक के माध्यम से अकाउंट में ट्रांसफर करना था। किंतु आज तक दोनों ही आरोपितो के द्वारा उक्त राशि का भुगतान नहीं किया गया था। पुनीत राम निषाद की रिपोर्ट पर 23 जुलाई को उतई पुलिस द्वारा धारा 420 के तहत मामला कायम किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए कमल राजभर को गिरफ्तार किया गया था। परंतु आरोपित विशाल सोनी फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in