225 किलो गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

225 किलो गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

सुकमा, 05 जुलाई (हि.स.)। जिले के तोंगपाल पुलिस ने 225 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी तोंगपाल विनोद एक्का ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाने के सामने नाकाबन्दी कर वाहनों की जांच पड़ताल के दौरान शनिवार रात्रि को सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 18-0539 सुकमा की ओर से आर ही थी। उसकी जांच करने पर वाहन में 225 किलो गांजा के साथ दो तस्कर जिसमें वाहन चालक दीपक निहाल निवासी दोरनापाल एवं विप्रो सरकार निवासी मलकानगिरी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी इस्पेक्टर विनोद एक्का, सहायक उप पुलिस निरीक्षक पन्ना लाल चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक दया शंकर भोई का योगदान रहा। हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in