1-killed-19-injured-in-bus-fire-in-tanzania
1-killed-19-injured-in-bus-fire-in-tanzania

तंजानिया में बस में आग लगने से 1 की मौत, 19 घायल

दार एस सलाम, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। तंजानिया के दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र सोंगवे में एक बस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी और टक्कर लगने से उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोंगवे क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जेनेट मैगोमी ने कहा कि दुर्घटना स्थानीय समय अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे हुई, जब जाम्बिया के साथ सीमा के पास मबोजी जिले में ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई। मैगोमी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मृत यात्री और 19 घायल यात्री कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के नागरिक हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होांने कहा कि बस ने एक खराब ट्रक को टक्कर मार दी, जो सड़क के किनारे खड़ी थी। ट्रक सोंगवे क्षेत्र से रुकवा क्षेत्र में सीमेंट ला रही थी। मागोमी ने कहा कि बस के चालक सहित घायल यात्रियों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष इलाज के लिए मबेया क्षेत्रीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अन्य घायल यात्रियों को सोंगवे क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोंगवे के क्षेत्रीय आयुक्त, ओमरी मगुम्बा ने कहा कि आग से बस और यात्रियों का सामान जल कर राख हो गया। --आईएएनएस एचके/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in