मुंबई व ठाणे में 2224 बेड के दो कोरोना अस्पतालों का लोकार्पण
मुंबई व ठाणे में 2224 बेड के दो कोरोना अस्पतालों का लोकार्पण

मुंबई व ठाणे में 2224 बेड के दो कोरोना अस्पतालों का लोकार्पण

मुंबई, 17 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई व ठाणे में बुधवार को 2224 बेड के दो कोरोना अस्पतालों का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत ही कम समय में मुंबई के बीकेसी में 1200 बेड का व ठाणे जिले में 1024 बेड कोरोना अस्पताल बनाया गया है। इसका लाभ मुंबई व ठाणे सहित देश के कोरोना मरीजों को होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में देश के कई राज्यों के मरीजों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को बताया कि मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से बीकेसी मैदान में 1200 बेड का कोरोना अस्पताल का आज लोकार्पण किया गया है। इससे पहले यहां 1000 बेड का कोरोना अस्पताल बनाया गया है, जहां कोरोना मरीजों का उपचार हो रहा है। आज इस सुविधा में 1200 बेड के कोरोना अस्पताल की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ 24 दिनों में बालकुम-साकेत में 1024 बेडस का कोरोना अस्पताल तैयार किया गया है। यहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, एमएमआरडीए के आयुक्त आरए राजीव, मुंबई नगर निगम के आयुक्त आईएस चहल आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in