कोरोना के लिए अतिरिक्त बेड व आक्सीजन की व्यवस्था करे सरकार: देवेंद्र फडणवीस
कोरोना के लिए अतिरिक्त बेड व आक्सीजन की व्यवस्था करे सरकार: देवेंद्र फडणवीस

कोरोना के लिए अतिरिक्त बेड व आक्सीजन की व्यवस्था करे सरकार: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 23 जून (हि.स.)। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार को कोरोना से निपटने के लिए अतिरिक्त बेड व आक्सीजन की व्यवस्था करनी चाहिए। जुलाई-अगस्त महीने में कोरोना का प्रादुर्भाव अधिक मात्रा में होने के संकेत मिल रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को पुणे में ससून अस्पताल व नायडू अस्पताल का दौरा किया। साथ ही जिले मेें कई निजी अस्पतालों का भी जायजा लिया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि पुणे नगर निगम की क्षमता बहुत कम है। इसके बावजूद पुणे नगर निगम कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। फडणवीस ने कहा कि दिल्ली में एक दिन में 18 हजार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। मुंबई नगर निगम की क्षमता हर दिन 10 हजार कोरोना टेस्ट करने की है, लेकिन यहां सिर्फ दिन में 4 हजार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना मरीजों की संख्या कम करने में विफल साबित हुई है। इसके लिए राज्य सरकार को राज्य में बड़े पैमाने पर कोरोना का टेस्ट करना आवश्यक है। यह काम नगर निगम व नगरपालिका नहीं कर सकता। सूबे में नगर निगमों की आर्थिक स्थिति खराब है, इसलिए राज्य सरकार को तत्काल मदद करनी चाहिए। फडणवीस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का सारा संचालन राज्य सरकार का रहता है। इसी वजह से राज्य सरकार को नगर निगमों को सबल बनाना आवश्यक है। फडणवीस ने कहा कि वह इस संबंध में राज्य सरकार से बात करने वाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in