ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला को कोरोना
ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला को कोरोना

ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला को कोरोना

ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला को कोरोना -योग सीखने आई थी, योगनगरी में हड़कंप, संपर्क में आए 25 लोगों की पहचान, सबकी जांच ऋषिकेश, 31 मार्च (हि.स.)। ऋषिकेश से योग सीखकर स्वदेश लौट चुकी अमेरिकी महिला कोरोना वायरस की गिरफ्त में है। इसकी जानकारी मिलते ही योगनगरी में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने इस महिला के संपर्क में आए 25 लोगों की अब तक पहचान की है। इन सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई है। यह महिला ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह में हिस्सा लेकर 14 मार्च के बाद अमेरिका के लिए रवाना हुई। योग सप्ताह का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च तक किया गया था। मुनि की रेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया है कि यह अमेरिकन महिला 2 मार्च को ऋषिकेश पहुंची। उसने अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह में हिस्सा लेने के साथ एक विद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र के राज रिजॉर्ट में 14 मार्च तक ठहरी। उन्होंने बताया कि इस महिला ने अमेरिका पहुंचने के बाद फेसबुक पोस्ट में खुद को कोराना पॉजिटिव होने की सूचना दी है। इसके बाद समूचे तपोवन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अमेरिकन महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुका है। जांच में सभी 25 लोग सामान्य पाए गए हैं। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in