भाजपा विधायक का विवादित बयान, पंडित नहीं थे नेहरू, खाते थे गाय और सूअर का मांस
राजस्थान के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। आहूजा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और को लेकर टिप्पणी की है। अलवर के रामगढ़ से विधायक आहूजा ने कहा है कि नेहरू पंडित नहीं थे और यह उपाधि उनके नाम में कांग्रेस पार्टी ने जोड़ी है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि नेहरू पंडित नहीं थे। जो शख्स गाय और सूअर का मांस खाता है वह पंडित नहीं हो सकता। कांग्रेस ने उनके नाम में पंडित जोड़ा है। उन्होंने यह बयान शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय का दौरा करने के बाद दिया। उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। रामगढ़ के विधायक
hindi.webdunia.com Aug 11, 2018, 12:00 IST
पूरी स्टोरी पढ़ें »