construction-on-tripura-and-mizoram-border-increased-tension
construction-on-tripura-and-mizoram-border-increased-tension

त्रिपुरा और मिजोरम सीमा पर निर्माण कार्य से बढ़ा तनाव

-स्थिति सामान्य होने का दावा अगरतला, 25 फरवरी (हि.स.)। त्रिपुरा-मिजोरम सीमा को लेकर विवाद अभी तक समाप्त नहीं हुआ। लेकिन, अभी भी कंपुई क्षेत्र में निर्माण कार्य के कारण तनाव बढ़ गया है। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में बतायी गयी है। उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती के अनुसार, मिजोरम ने विवादित भूमि पर त्रिपुरा के वन विभाग के चेक पोस्ट के निर्माण को रोक दिया है। इस बीच, ममित जिला के अधिकारी लालरुजमा ने कहा कि हम दोनों को अपनी सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। कनपुई मिजोरम का हिस्सा है, जहां निर्माण कार्य रुका हुआ है। त्रिपुरा-मिजोरम सीमा पर लंबे समय से जामपुई क्षेत्र में विवाद का विषय बना रहा है। त्रिपुरा सरकार ने पुन: सीमांकन सर्वेक्षण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। हाल ही में, त्रिपुरा वन विभाग जम्पुई पहाड़ियों में कनपुई सीमा पर एक चेक पोस्ट बनाने की तैयारी कर रहा था। उसमें मिजोरम ने बाधा दिया है। इस संबंध में ममित जिला मजिस्ट्रेट लालरुजमा ने कहा कि त्रिपुरा का वन विभाग कंपुई सीमा पर एक गेट बनाना चाहता था। हमने इसकी अनुमति नहीं दी। उनके शब्दों में, हमें एक-दूसरे की सीमाओं पर निर्माण करने की अनुमति देना संभव नहीं है। कंपुई में हमारी सीमा पर निर्माण कार्य किया गया था, इसलिए इसे रोक दिया गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, दोनों राज्यों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। किसी भी तरह की अराजकता से बचकर शांति और व्यवस्था को बनाए रखना होगा। लालरुजमा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में उत्तरी त्रिपुरा के जिला मजिस्ट्रेट के साथ दोनों राज्यों के बीच सीमा मुद्दे पर चर्चा की थी। उनके अनुसार, अब स्थिति सामान्य है। हालांकि, सीमा पर इस तरह की घटनाएं लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए, हमें विवादित सीमा पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य से दूर रहना चाहिए। उत्तर त्रिपुरा के जिला पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि कंपुई सीमा पर अब कोई समस्या नहीं है। वन विभाग विवादित सीमा पर एक चौकी स्थापित करना चाहता था। मिजोरम ने बाधा दिया है। उसमें तनाव की कोई घटना नहीं थी। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in