प्रोफेशनल कांग्रेस जनसेवा का एक अच्छा प्लेटफाॅर्म है : जायसवाल
प्रोफेशनल कांग्रेस जनसेवा का एक अच्छा प्लेटफाॅर्म है : जायसवाल

प्रोफेशनल कांग्रेस जनसेवा का एक अच्छा प्लेटफाॅर्म है : जायसवाल

रांची, 21 जून (हि.स.)। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की गठित कमेटी की पहली कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को स्वागत किया गया। इसके बाद एक-दूसरे का परिचय करवाते हुए प्रोफेशनल कांग्रेस का वर्क स्टाइल एवं आगे की प्लानिंग के बारे में अवगत कराया गया। जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस जनसेवा का एक अच्छा प्लेटफाॅर्म है। इस क्षेत्र में रहकर आप आमजनों की समस्याओं को समाधान करते हुए समाज व राज्य विकास के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते है। आज जितने भी प्रोफेशनल्स लोग हैं उसकी सुझाव व सोच राज्य सरकार को सीधे अवगत करा सकते हैं। इससे राज्य के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया जा रहा है। प्रोफेशनल कांग्रेस में नये लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। प्रोफेशनल कांग्रेस राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में भी अच्छा काम कर रही है। कृषि तकनीकि, जनसेवा, कोरोना कोविड-19 राहत कार्य, सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के दिशा में काम कर रही है। इससे काफी लोग लाभान्वित हो रहे है। बैठक में प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है हर माह में दो बार वेबीनार का आयोजन किया जाएगा, ताकि आमलोगों तक प्रोफेशनल कांग्रेस की बात पहुंच सके। प्रोफेशनल कांग्रेस की पहली वेबिनार इमोशनल चालैन्जस आफ वल्र्ड किया जाएगा, जिसमें देश के मशहूर पब्लिक फिगर के द्वारा संबोधित किया जाएगा। इसके बाद बैठक में राज्य की ज्वलंत समस्या बेरोजगारी पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी कोविड-19 के इस संकटकाल में राज्य व देश में बेरोजगारी चरम पर आ गई, इस दिशा में प्रोफेशनल कांग्रेस की सारी टीम जैसे सीए, डाॅक्टर, बिजनेसमैन, अधिवक्ता आपस में अध्ययन कर स्वरोजगार एवं रोजगार दिलाने की दिशा में एक बेस्ट प्लान राज्य सरकार को देगी ताकि राज्य युवा को रोजगार मिल सके। बैठक में सीए बीके ठाकुर ने कहा कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में स्टडी करके राज्य सरकार को सुझाव दिया जाएगा ताकि झारखंड की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। बैठक में सुयश सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ओर बेहतर कैसे बनाया जाए उस क्षेत्र में डाॅक्टर्स की टीम स्टडी करके स्वास्थ्य मंत्री को सुझाव देने का कार्य करेगी। बैठक में ख्याती मुनजाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रोफेशनल कांग्रेस कार्य कर महिलाओं को स्वालंबन बनाया जाएगा। बैठक में बीके ठाकुर, डाॅ मनीष गौतम, ख्याति मुनजाल, नावेद आलम, डाॅ सुयश सिन्हा, अरविंद राजगडिया, अनिश सरार्फ, कृष्णा सहाय, राहुल राय, अनिल सिंह, राजीव चैरसिया, आयुष अग्रवाल, प्रेम कुमार, पुनित इत्यादि लोग शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in