कांग्रेस ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, बस किराया वृद्धि की निंदा की
कांग्रेस ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, बस किराया वृद्धि की निंदा की

कांग्रेस ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, बस किराया वृद्धि की निंदा की

कोटद्वार / गढ़वाल, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस सेवा दल ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस ने राज्य सरकार से बसों के किराए में वृद्धि काे वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्म दिवस सादगी से कर्म दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल ने जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए तथा भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया। पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कोरोना काल में लोगों की सहायता हेतु पांच करोड़ की धनराशि देने के साथ कई प्रदेशों में श्रमिकों को घर पहुंचाने का कार्य किया है। उसके लिए कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता पर दोहरी मार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण काल में बसों का किराया दोगुना करने की निंदा की और सरकार से इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगर किराये की वृद्धि को वापस नही लिया है तो कांग्रेस जनता के सहयोग से आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में प्रवेश रावत, तेजपाल पटवाल, बृजेंद्र नेगी, पूर्व सभासद कमला शाह, शाहनवाज समसी, सेवादल अध्यक्ष पवन रावत, राकेश शर्मा, एनएसयूआई के सौरभ पांडे, जावेद खान, देवेंद्र भट्ट, विक्रम राणा, कुलदीप रावत, प्रकाश नेगी, रजनीश रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना जन्म दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया था, जिस कारण कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ उनका जन्म दिवस मनाया। हिन्दुस्थान समाचार/ अवनीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in