कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कोडरमा, 19 जून (हि. स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठ एवं सभी प्रखंड में सादगी पूर्वक मनाया गया। जिले के सभी प्रखंड यथा मरकच्चो, सतगावां, जयनगर, डोमचांच, चंदवारा, कोडरमा नगर पंचायत एवं झुमरीतिलैया नगर परिषद में कांग्रेस द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। झुमरीतिलैया झंडा चौक पर कांग्रेस जनों ने गलवान के शहीदों को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखा तत्पश्चात सदर अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों, थाना परिसर में पुलिस कर्मियों, नगर परिषद में सफाई कर्मियों एवं आमजन के बीच मास्क सैनिटाइजर, साबुन, खाद्य सामग्री का वितरण कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश पर्यवेक्षक ईश्वर आनंद, जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, उपाध्यक्ष आशीष पांडे, उपाध्यक्ष वासिफ बख्तावर खान, रवानी, मोहम्मद नसीम सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in