कांग्रेस ने हमेशा पाक,चीन व विदेशी शक्तियों के सामने सरेंडर किया है: रघुवर दास
कांग्रेस ने हमेशा पाक,चीन व विदेशी शक्तियों के सामने सरेंडर किया है: रघुवर दास

कांग्रेस ने हमेशा पाक,चीन व विदेशी शक्तियों के सामने सरेंडर किया है: रघुवर दास

रांची, 21 जून ( हि.स.)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान, चीन और विदेशी शक्तियों के सामने सरेंडर करती रही है। इसका परिणाम आज देश भुगत रहा है। मैं राहुल जी को याद कराना चाहता हूं कि आपके नाना नेहरू जी के शासनकाल में चीन से युद्ध टालकर भारत माँ की 35000 वर्ग मील भूमि की बलि चढ़ा दी गई थी। कश्मीर की समस्या भी नेहरू जी के शासनकाल में ही हुई। इसमें भी पाकिस्तान के साथ युद्ध टालकर कश्मीर का बड़ा हिस्सा खो दिया। बिरुबारु से अक्साई चीन पर आपके नाना के शासनकाल में ही चीनी आक्रमणकारियों ने कब्जा किया था। दास ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि राहुल को यह भी याद दिला दें नेहरू सरकार में रहे तत्कालीन रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन ने अपने वक्तव्य से 1962 में सेना और देश की जनता का मनोबल तोड़ने का का काम किया था। आज जो राहुल गांधी बोल रहे हैं इसमें उनकी गलती नहीं है। उनके नाना और कांग्रेस पार्टी की चीन और पाकिस्तान के प्रति नरमी और प्रेम जगजाहिर है। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in