कांग्रेस ने किया दलितों का अपमान, उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा परिणाम: नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस ने किया दलितों का अपमान, उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा परिणाम: नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस ने किया दलितों का अपमान, उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा परिणाम: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 19 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश की तीन रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए। विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय को पहली वरीयता देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आने का दावा कर चुकी है। कांग्रेस के दावों पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी को वोट डालने के संकेत देने के साथ ही फूल सिंह बरैया की बजाय दिग्विजय सिंह को वरीयता दिए जाने को दलित को अपमान बताया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए फूल सिंह बरैया की बजाय दिग्विजय सिंह को प्राथमिकता दिए जाने पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने दलितों का अपमान किया है और उसे इसका परिणाम उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा। मैं अभी भी प्रार्थना करुंगा कि कांग्रेस के पास अभी वक्त है अनुसूचित जाति के व्यक्ति को भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल में 16 सीट पर चुनाव है और इन पर बड़े मतदाता है और अगर इस तरह एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। हारने के लिए क्यों लड़ाया जब आपकों पता था कि आपके पास वोट नहीं है तो नहीं लड़ाना चाहिए था। गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि राजा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए था, वह तो कई बड़े पदों पर रह चुके है अब उन्हें सीट छोडक़र बरैया को सम्मान देना चाहिए। अगर दिग्विजयसिंह ऐसा करते तो हम भी उनका सम्मान करते। कांग्रेस की तरफ से भाजपा को वोट मिलने के दिए संकेत. इस दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए राज्यसभा में कांग्रेस की तरफ से भाजपा को वोट मिलने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि हमारे हर प्रत्याशी को 53- 54 वोट मिले है, हो सकता है एक- दो ज्यादा वोट मिल जाए। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा बस में कांग्रेस विधायकों को एक साथ लाए जाने पर मन्त्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि उनके विधायकों ने सरकार पर विश्वास नहीं किया। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in