कांग्रेस का जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना
कांग्रेस का जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना

कांग्रेस का जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना

रुद्रपुर(उ.सि.नगर),9 जून (हि.स.) बाजपुर की 5,838 एकड़ जमीन की खरीद फरोक्त पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर आज पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ सहित तमाम कांग्रेसियों ने विकास भवन पहुंचकर धरना दिया। बाजपुर के कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में किसानों की जमीन को वापस करने की मांग को लेकर शुरु किये गये आंदोलन के तहत बाजपुर के तमाम कांग्रेसी विकास भवन पहुंचे। इस दौरान बेहड़ का कहना था कि बाजपुर में 5838 एकड़ भूमि पर सरकार ने खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। इसके विरोध में जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में ‘जबाव दे सरकार’ मांग को लेकर आंदोलन शुरु किया है। इसीके तहत आज यहां पर धरना दिया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ हठधर्मिता का रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुये जमकर हमला बोला। बेहड ने कहा कि सरकार बाजपुर के लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेगी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सरदार जगतार सिंह का कहना था कि उनका आंदोलन सरकार के खिलाफ जारी रहेगा और किसानों की जमीन को वापस लेकर ही दम लेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार ने जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। जिले के दो-दो कैबिनेट मंत्रियों के आश्वासन के बाद भी उपरोक्त मामले में कुछ भी होता नजर नही आ रहा है, जिससे बाजपुर के निवासी चिंतित हैं। बेहड़ ने कहा कि उक्त भूमि पर एक लाख से ज्यादा जन आबादी है, जिसमें किसान, व्यापारी, आवासीय कालोनियां, स्कूल व विभिन्न उद्योग सम्मलित हैं। अपनी अपनी भूमि पर किसान व उद्योगों को बैंको द्वारा करोड़ों रूपये का लोन आवंटित है, जिलाधिकारी के आदेश पर जमीनों की खरीद फरोक्त पर लगायी गयी रोक से पूरे इलाके में भय का माहोल है। साथ ही बैंक प्रणाली भी अस्त व्यस्त हो गयी है। किसानों को बैंक द्वारा नोटिस जारी किये जा रहे हैं, किसानों पर बहुत बड़ा आर्थिक संकट पैदा हो चुका है। यदि इस मामले में कोई रास्ता नहीं निकाला गया तो बाजपुर वासियों के जीवन मरण का सवाल बन जायेगा। इस दौरान जगातर सिंह बाजवा, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्षा मीना शर्मा,अनिल शर्मा, सुशील गाबा, शिशुपाल सिंह, नंद लाल, बबलू, अशोक परूथी, सतीश जल्होत्रा, सुमित्तर भुल्लर, राजेन्द्र बेदी, अनिल, दर्शन लाल गोयल,जोरावर सिंह भुल्लर, वरूण कपूर आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विजय आहूजा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in