बैठक लेकर लौटे कांग्रेस के पर्यवेक्षक, भाजपा ने यादव को बनाया चुनाव संचालक
बैठक लेकर लौटे कांग्रेस के पर्यवेक्षक, भाजपा ने यादव को बनाया चुनाव संचालक

बैठक लेकर लौटे कांग्रेस के पर्यवेक्षक, भाजपा ने यादव को बनाया चुनाव संचालक

गुना, 26 जून (हि.स.)। बमौरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक सीपी मित्तल और बमौरी के लिए बनाए गए पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा यहां बैठक लेकर रवाना हो गए। जिनके समक्ष कांग्रेसियों ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी संभावित दावेदार का नाम न लेते हुए कहा कि पार्टी में आयातित प्रत्याशी नहीं चलेगा। भाजपा में भले ही महेन्द्र सिंह सिसौदिया को इस विधानसभा से तय प्रत्याशी माना जा रहा हो लेकिन कांग्रेस में चार से अधिक दावेदार हैं, इनमें पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल का नाम प्रमुखता से कांग्रेसियों की जुबान पर छाया हुआ है। उधर भाजपा ने बमौरी विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रभारी के रूप में राजगढ़ के सांसद रो रोडमल नागर को बनाया है। भाजपा ने प्रभारी के अलावा बमौरी के लिए ही चुनाव संचालक के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव को नियुक्त किया है। चुनाव संचालकों की बैठक भोपाल में भाजपा मुख्यालय में हुई, जिसमें हरिसिंह यादव भी शामिल हुए। उन्होंने बमौरी चुनाव की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in