ग्रामीण परिवेश में रोका-छेका है, दशकों पुरानी परम्परा : कलेक्टर धावड़े
ग्रामीण परिवेश में रोका-छेका है, दशकों पुरानी परम्परा : कलेक्टर धावड़े

ग्रामीण परिवेश में रोका-छेका है, दशकों पुरानी परम्परा : कलेक्टर धावड़े

बलरामपुर, 19 जून (हि.स.)। पूरे प्रदेश में शुक्रवार को एक साथ ग्रामीण परिवेश में रोका-छेका की पुरानी परंपरा को फिर से जीवंत करते हुए विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ है। आयोजन में कलेक्टर श्याम धावड़े ग्राम बसकेपी व सामरी गौठान जो दूरस्थ विकासखंड कुसमी के अंतर्गत आता है। आयोजित कार्यक्रम में एसपी टीआर कोशिमा के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणजनों को बताया कि यह परंपरा हमारी दशकों पुरानी है, जिसमें आषाढ़ के पूर्व फसल की तैयारियों के दौरान अपने पशुओं को चरवाहों के माध्यम से चराते थे, ताकि फसलों को नुकसान न हो। पशुओं को चराने के एवज में चरवाहों को चावल या कुछ धनराशि प्रदान की जाती थी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा पशुधन के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए सुराजी गांव योजना की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत गौठानों के माध्यम से पशुधन की सुरक्षा तथा उनका उचित रखरखाव किया जा रहा है। गौठान में रोका-छेका की शुरुआत कर इसको संगठित रूप में सामूहिक भागीदारी बढ़ाने का प्रयास है। रोका-छेका के लागू होने से किसानों के फसलों का नुकसान कम होगा तथा उनके आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है उनके हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। कलेक्टर ने कहा कि मवेशियों के अपशिष्ट से फसल के लिए उपयोगी जैविक खाद का उत्पादन होगा। जिससे महिला समूह द्वारा बाड़ी में उपयोग कर उत्पादित सब्जी बेचकर आत्मनिर्भर बनेंगे। बताते चलें कि शुक्रवार को पूरे जिलें के गोठानों में कृषकों तथा पशुपालकों द्वारा पशुओं को खुले में विचरण को प्रतिबंधित करने के संकल्प के साथ रोका-छेका कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, गोठान प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्रामवासियों को रोका-छेका के पालन करने की शपथ दिलाने के साथ इसकी औपचारिक शुरुआत की। इसके अलावा सामरी गौठान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कलेक्टर व एसपी ने दौरान महिला समूहों तथा पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर उन्होंने कृषकों को निःशुल्क बीज का वितरण किया। कलेक्टर एवं एसपी ने किया वृक्षारोपण कलेक्टर श्याम धावड़े तथा एसपी टीआर कोशिमा ने रोका-छेका के कार्यक्रम के दौरान सामरी स्थित गौठान में वृक्षारोपण किया। उन्होंने गोठान में स्वयं गढ्ढा खोदकर आम का पौधा लगाया एवं पानी डालकर वृक्षारोपण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण के संरक्षण की अपील करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने भी परिसर में आम का पौधा लगाकर अधिक से अधिक वृक्षरोपण की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/विक्की तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in