अभाविप-जेएनयू ने बॉर्डर पर भारत से विश्वासघात पर चीन का पुतला फूंका
अभाविप-जेएनयू ने बॉर्डर पर भारत से विश्वासघात पर चीन का पुतला फूंका

अभाविप-जेएनयू ने बॉर्डर पर भारत से विश्वासघात पर चीन का पुतला फूंका

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जेएनयू इकाई ने गुरुवार को भारत पर चीन की सेना द्वारा थोपी गयी हिंसा के खिलाफ चीन का पुतला फूंका। अभाविप जेएनयू इकाई के अध्यक्ष शिवम चौरसिया जी ने कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बहादुर जवानों के जवानों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। ना सिर्फ हमें बल्कि भारत के हर नागरिक को हमारे बहादुर सैनिकों पर गर्व है। इन बहादुर जवानों की क्षति देश के लिए अपूरणीय है। अभाविप जेनएयू के मंत्री गोविंद डाँगी ने कहा कि अपने नागरिकों को बरगलाना और उनसे सच छुपाने की चीनी कम्युनिस्ट सरकार की नीति एक बार फिर बेनकाब हुई है। सीमा पर चीन का आक्रामक रवैया मानवता के खिलाफ किये गए उस जुर्म से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए है, जो चीन ने विश्व भर में कोविड-19 बीमारी को फैला कर किया है। अभाविप और हमारे सभी कार्यकर्ता भारतीय सेना और इसके मूल्यों के साथ एकजुटता से खड़े रहेंगे। अभाविप चीन के खिलाफ इस लड़ाई को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर के मजबूत करेगी। आग्रह है कि सभी देशवासी भारतीय सेना के समर्थन में संगठित रहें। दरअसल पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा क्षेत्र में गलवान घाटी में बीते सोमवार की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में मातृभूमि की रक्षा में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभात-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in