भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे करें समाप्त, भारत बनाये दीर्घकालिक रणनीति-अखिलेश
भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे करें समाप्त, भारत बनाये दीर्घकालिक रणनीति-अखिलेश

भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे करें समाप्त, भारत बनाये दीर्घकालिक रणनीति-अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने गलवान घाटी की स्थिति पर लेह-लद्दाख के पत्रकारों से की बातचीत लखनऊ, 24 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चीन से तनातनी पर बुधवार को कहा कि भारत को दीर्घकालिक रणनीति बनानी चाहिए। भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना पर काम करना चाहिए। सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। देश के सामने सच्चाई आनी चाहिए। उन्होंने गलवान घाटी की स्थिति के बारे में लेह-लद्दाख के कुछ पत्रकारों से वार्ता की। सपा अध्यक्ष ने कहा मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है। जोखिम उठा कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पत्रकारों को उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय फौज का हौसला बढ़ा हुआ है। भारतीय जवानों के साथ सारा देश है। जवानों के साथ किसान भी खड़े हैं। सपा अध्यक्ष ने स्थानीय गाइड से भी बात की। घाटी के ऊपर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही थी। भीषण ठण्ड में भारत के जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दिन-रात खड़े हैं। मोर्चे पर वे वीरता पूर्वक डटे हुए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव को स्थानीय गाइड सहित अन्य सभी लोगों ने अगली बार वहां आने का निमंत्रण दिया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in