बलिया में चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, हियुवा ने फूंका जिनपिंग का पुतला
बलिया में चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, हियुवा ने फूंका जिनपिंग का पुतला

बलिया में चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, हियुवा ने फूंका जिनपिंग का पुतला

बलिया, 17 जून (हि. स.)। एलएसी पर चीन के साथ हिंसक झड़प में सेना के बीस जवानों की शहादत से लोगों में गुस्सा है। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया। जब से यह खबर आयी है कि एलएसी पर सेना के बीस जवान चीनी सेना के साथ झड़पों में शहीद हो गए हैं। लोगों में उबाल है। शहर से लेकर गांव तक लोग चीनी सामानों के बहिष्कार का संकल्प ले रहे हैं। शहर के चौक क्षेत्र में जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलदेव चौबे के नेतृत्व में चीन का पुतला जलाया। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह चौराहे पर इकट्ठा होकर पहले चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। हियुवा कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि शी जिनपिंग होश में आओ...। इस मौके पर पंकज सिंह व रजनीकांत यादव आदि थे। इसके अलावा जिले में सोशल मीडिया यूजर्स ने चाइनीज सामानों के बहिष्कार की अपीलें करनी शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in