मुख्यमंत्री  ने   स्वतंत्रता दिवस  पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए  दो राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए अट्ठारह पुलिस पदक अनुशंसा को स्वीकृति दी

रांची, 24 जून(हि.स.) मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए अट्ठारह पुलिस पदक प्रदान करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किए गए नामों की अनुशंसा को केंद्र सरकार को भेजने के स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एल खियांगते की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान करने के निमित्त नामों की अनुशंसा को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक एमवी राव और नागरिक सुरक्षा आयुक्त इकबाल आलम अंसारी भी मौजूद थे । इन नामों की हुई है अनुशंसा विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए झारखंड जगुआर के सूबेदार जगदीश चंद्रपाठ पिंगुआ और विशेष शाखा के लिए हवलदार महेंद्र प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक के लिए भारतीय पुलिस सेवा के सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस.उप महानिरीक्षक विशेष शाखा, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार राम , पुलिस निरीक्षक हुलास पूर्ति , पुलिस निरीक्षक देवकी सांगा , पुलिस अवर निरीक्षक तुफ़ैल खान, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज उरांव, एसटीएफ के राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सोमनाथ पाड़ेया, सहायक अवर निरीक्षक भरत राम, हवलदार बालेश्वर यादव, हवलदार प्रदुमन गुप्ता, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार सिकंदर राय, हवलदार सर्वजीत कुमार और हवलदार अरुण कुमार सिंह के नाम केंद्र सरकार को भेजने से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in