मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद के लिए आगे आया संगठन
मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद के लिए आगे आया संगठन

मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद के लिए आगे आया संगठन

मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद के लिए आगे आया संगठन जोरहाट (असम), 30 मार्च (हि.स.)। जोरहाट जिला के बरभेटी संरक्षण एवं उन्नयन समिति ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। ज्ञात हो कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों से आर्थिक मदद करने का आह्वान किया है। बरभेटी संरक्षण एवं उन्नयन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार नए-नए कदम उठा रही है। जिसको लेकर राज्य के सभी लोगों को आगे बढ़कर मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद देनी चाहिए। हमारे संगठन की ओर से जोरहाट जिला के उपायुक्त के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है। जिला उपायुक्त को चेक प्रदान करने के दौरान अध्यक्ष पूर्णकांत बोरा, सचिव ठानुराम दास और कोषाध्यक्ष नवीन पात्र मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in