chief-minister-khandu-congratulated-the-people-of-arunachal-pradesh-on-its-foundation-day
chief-minister-khandu-congratulated-the-people-of-arunachal-pradesh-on-its-foundation-day

अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री खांडू ने दी राज्यवासियों को बधाई

इटानगर, 20 फरवरी (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को 35वें राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए खुशहाल अरुणाचल की कामना की है। अपने ट्विटर पर मुख्यमंत्री खांडू ने लिखा, “हमारे 35वें राज्य स्थापना दिवस पर अरुणाचलप्रदेश के प्रिय लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस दिन 1987 में, हम भारतीय संघ के पूर्ण राज्य बन गए। इसके साथ ही बड़ी जिम्मेदारियां आ गईं। अरुणाचल को एक शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री खांडू ने मिजोरम के भी राज्य स्थापना दिवस मिजोरम के लोगों को बधाई दी और मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा के नेतृत्व में उनकी सफलता की कामना की है। उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन पूर्वोत्तर के दोनों राज्य असम से अलग होकर अपने अस्तित्व में आए थे। उल्लेखनीय है कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी समेत विभिन्न इलाकों में शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in