अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज स्व रमेश्वर मुर्मू की मृत्यु की सीबीआई जाँच हो:भाजपा
अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज स्व रमेश्वर मुर्मू की मृत्यु की सीबीआई जाँच हो:भाजपा

अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज स्व रमेश्वर मुर्मू की मृत्यु की सीबीआई जाँच हो:भाजपा

रांची , 18 जून (हि.स.)। अमर शहीद सिद्धो-कान्हो, चाँद-भैरव के छठी पीढ़ी के वंशज स्व रमेश्वर मुर्मू की संदेहास्पद स्थिति में हुई मृत्यु की घटना को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की गुरुवार को यहां बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राज्यसभा सांसद सह मोर्चा प्रभारी समीर उराँव ने कहा कि झारखंड राज्य में शहीद के वंसज की संदेहास्पद स्थिति में हुई मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।आगे उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में शहीद के वंसज की मृत्यु की अभी तक कोई वास्तविकता एवं सच्चाई सामने नही आना राज्य सरकार की पुलिसिया प्रणाली पर संदेह प्रतीत होता है। उराँव ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग किया।पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि झारखंडी शहीदो के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से राजनीति करते आई है,और उन शहीदों के नाम पर सत्ता पर काबिज हुए है।और आज जब एक शहीद के वंसज की मृत्यु होती है तो सरकार के कान में जूं तक नही रेंगती है। मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधानसभा में इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद भी राज्य सरकार मौन धारण की हुई है,यह समझ से परे है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक,प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर,पूर्व विधायक शिबशंकर उराँव, भोगेंन सोरेन उपस्थिति थे। हिंदुस्थान समाचार/ विनय/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in