लैंड रोवर ने शुरू की डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड की बुकिंग
लैंड रोवर ने शुरू की डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड की बुकिंग

लैंड रोवर ने शुरू की डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड की बुकिंग

मुंबई, 15 दिसंबर (हि.स.)। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की, उसने देश में अपने पहले प्लग-इन हाइब्रिड, न्यू डिफेंडर पी400ई की बुकिंग शुरू कर दी है। कं कंपनीा दावा है कि इस कार का दमदार 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 105 के डब्ल्यू इलेक्ट्रिक मोटर को एक साथ लाते हुए पी400ई 297 के डब्ल्यू का कम्बाइंड पावर और 640 एनएम का कम्बाइंड टॉर्क डेवलप करता है। इसकी बदौलत न्यू डिफेंडर महज 5.6 सेकंड में 0-100 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और 209 किमी/प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल करता है। न्यू डिफेंडर पी400ई में 19.2 केडब्ल्यूएच की बैटरी है, जिसे घर या ऑफिस में 15ए सॉकेट या 7.4 के डब्ल्यू एसी वॉल बॉक्स चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। वॉल बॉक्स चार्जर वाहन के साथ कॉम्प्लीमेंट्री मिलता है। जगुआरर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट व मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी के अनुसार यह एक ऐसा वाहन है, जो लैंड रोवर की लीजेंडरी ऑफ-रोड क्षमताओं को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच बेहतरीन संतुलन साधता है। नवंबर 2020 में जगुआर आई-पेस की बुकिंग शुरू करने के बाद, यह जगुआर लैंड रोवर के समूचे पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रीफाइड व्हीकल्स पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। भारत में न्यू डिफेंडर पी400ई को डिफेंडर 110 पर चार वैरिएंट्स- एसई, एचएसई, एक्स-डायनैमिक एचएसई और एक्स में पेश किया जाएगा। हिन्दुस्थानन समाचार/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in