मुंबई में निर्माण क्षेत्र के लिए दिवाली रही शानदार, खूब हुई फ्लैट की बिक्री
मुंबई में निर्माण क्षेत्र के लिए दिवाली रही शानदार, खूब हुई फ्लैट की बिक्री

मुंबई में निर्माण क्षेत्र के लिए दिवाली रही शानदार, खूब हुई फ्लैट की बिक्री

मुंबई, 20 नवम्बर (हि.स.)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में निर्माण क्षेत्र के लिए इस साल की दिवाली सबसे अच्छी साबित हुई है। बीते दो वर्ष में सबसे अधिक मकानों और फ्लैटों की बिक्री इस साल दिवाली पर हुई है। इससे निर्माण कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों की इस साल की दिवाली कोराना काल में भी खुशियों से भरी साबित हुई है। मुंबई में निर्माण क्षेत्र के लिए पिछले दो वर्षों में इस साल का दिवाली का मौसम सबसे अच्छा रहा है, क्योंकि नवंबर 2018 के बाद पहली बार बड़ी संख्या में घरों को इस दिवाली पर बेचा गया है। यह जानकारी राज्य पंजीकरण और स्टांप विभाग के आंकड़ों से सामने आया है। स्केयर फीट इंडिया वेबसाइट ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि यह वर्ष कोरोना संकट के कारण लगभग सभी व्यवसायों के लिए बुरा रहा है लेकिन मुंबई में निर्माण क्षेत्र के लिए राहत देने वाली बात है। कोरोना के प्रकोप के कारण पूरा देश संकट काल से गुजर रहा है। अब धीरे-धीरे स्थितियां सुधर रही हैं। लॉकडाउन में लगभग सात महीने तक निर्माण क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बीच सितम्बर महीने में घर खरीद में तेजी आई। राज्य सरकार ने निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए स्टांप शुल्क में कम करने की घोषणा की, जिसका अच्छा परिणाम आया है। दिवाली से पहले अक्टूबर अच्छा महीना था। इस महीने मुंबई में कुल 7,929 घर बेचे गए। हिन्दुस्थान समाचार / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in