दुनिया के चौथे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी बर्नाड को छोड़ा पीछे
दुनिया के चौथे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी बर्नाड को छोड़ा पीछे

दुनिया के चौथे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी बर्नाड को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश धीरूभाई अंबानी एशिया ही नहीं अपितु यूरोप के भी सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने यूरोप के सबसे धनी व्यक्ति फ्रांस निवासी बर्नाड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स का तमगा हासिल कर लिया हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन की दौलत अब 80.6 अरब डॉलर हो गई है, जिसमें 22 अरब डॉलर 2020 में इकट्ठे हुए हैं। इससे उनकी दौलत फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्टसे ज्यादा हो गई है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति ने हाल ही में कुछ सबसे बड़े कारोबारियों को पीछे छोड़ा है। इस सूची में सिलिकन वैली के बड़े नाम जैसे एलन मस्क और अलफाबेट इंक के को-फाउंडर सरग्रेरी ब्रिन और लैैैरी पेज के अलावा ऑरेकल ऑफ ओमाहा कहे जाने वाले वॉरेन बफेट भी शामिल हैं। आरआईएल समूह को जहां कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच तेल की डिमांड में गिरावट के कारण झटका लगा। वहीं उसके शेयर मार्च में निचले स्तर से दोगुने हो गए हैं। इसकी वजह समूह की डिजिटल इकाई में कंपनियों द्वारा अरबों का निवेश है जिनमें फेसबुक इंक और गूगल शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in