the-stock-market-closed-at-49751-with-a-slight-gain-of-7-points
the-stock-market-closed-at-49751-with-a-slight-gain-of-7-points

7 अंकों के मामूली उछाल के साथ 49,751 पर बंद हुआ शेयर बाजार

- पांच सत्रों के बाद हर निशान पर लौटा बाजार - आखिरी घंटे में बाजार ने खोया बढ़त का बड़ा हिस्सा - कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई बाजार की चिंता नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स)। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार से थोड़ी सी अच्छी खबर सामने आई। लगातार पांच सत्रों की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में लौट आए। हालांकि, यह तेजी बहुत ज्यादा नहीं है। बीएसई सेंसेक्स 7 अंक की नाममात्र की तेजी के साथ 49,751 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स ने 32 अंक फीसदी की तेजी के साथ 14,708 पर कारोबार खत्म किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स तीन चौथाई से एक फीसदी तक चढ़कर साथ बंद हुए। हालांकि, सुबह कारोबार के दौरान सेसेंक्स ने दिन के सबसे ऊंचे स्तर 50,327.31 तक भी छुआ। निवेशकों ने मेटल और रियल्टी सेक्टर में जमकर खरीदारी की। इसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.89% और रियल्टी इंडेक्स 2.70% ऊपर बंद हुए जबकि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ही देखने को मिली। ओएनजीसी का शेयर ही सबसे ज्यादा 5.64% की बढ़त के साथ बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां भी मंगलवार को उतार-चढ़ाव का ही सिलसिला देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 138 अंकों की बढ़त के साथ 30,156 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 366 अंक ऊपर 30,686 पर और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 49 अंक ऊपर 7,110 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट बंद हुए। इससे पहले यूरोपियन मार्केट सोमवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि अमेरिका का नैस्डैक इंडेक्स 2.46% की गिरावट के साथ 13,533 पर बंद हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in