sensex-continued-downward-trend-for-the-sixth-day-down-588-points-to-close-at-46286
sensex-continued-downward-trend-for-the-sixth-day-down-588-points-to-close-at-46286

छठे दिन भी सेंसेक्स में जारी रही गिरावट, 588 अंक नीचे जाकर 46,286 पर हुआ बंद

-लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ की गिरावट - वैश्विक बाजारों में भी जारी है मंदी का दौर नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स)। एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से पहले शेयर बाजार की हालत बेहद खस्ता दिखाई दे रही है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार 6 सत्रों से गिरावट के बाद सेंसेक्स 50,184 के रिकॉर्ड स्तर को छू कर 3,900 अंक फिसल गया। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएससी) का सेंसेक्स ने 588.59 अंकों की गिरावट के साथ 46,285.77 पर कारोबार खत्म किया। इसमें डॉ. रेड्डीज का शेयर सबसे ज्यादा 5.69% नीचे बंद हुआ है। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक का शेयर 5.97% ऊपर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 183 अंक नीचे जाकर 13,634.60 पर बंद हुआ। बाजार की गिरावट में आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी दर्ज की गई। दोनों इंडेक्सेस में 2-2% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं वैश्विक बाजारों की बात करें तो यहां भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.63%,ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज 0.68%, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 0.82% की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसी तरह जापान का निक्केई इंडेक्स 1.91% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.03% नीचे बंद हुए। उल्लेखनीय है कि बाजार में इतनी लंबी गिरावट पिछले साल सितंबर में ही देखने को मिली थी। यह दूसरा हफ्ता है, जब बाजार ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है। इससे पहले दो हफ्तों की साप्ताहिक गिरावट पिछले साल मई में देखने को मिली थी। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in