market-slipped-again-on-the-second-day-a-dive-of-746-points
market-slipped-again-on-the-second-day-a-dive-of-746-points

दूसरे दिन फिर फिसला बाजार, 746 अंक का लगाया गोता

नई दिल्ली, 22 जनवरी (हि.स)। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने बड़ा गोता लगाया। लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार सुबह ही लाल निशान में खुले। फिर समय-बीतते-बीतते बिकवाली दबाव बढ़ता गया। दोपहर के बाद बिकवाली शिखर पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रमुख सूचकांकों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली हो रही है। अब तक आए कंपनियों के नतीजे अच्छे रहे हैं, जिससे लगता है कि इनका कारोबार कोरोना की मार से धीरे-धीरे उबर रहा है। अब बाजार की नजर एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर टिकी है। उल्लेखनीय है कि बीएसई सेंसेक्स 746 अंक का गोता लगाकर 49,625 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 218 अंक की गिरावट के साथ 14,372 पर कारोबार खत्म किया। इसके अलावा, बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स एक से सवा फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in