यूएस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, नतीजन 314 अंक नीचे खुला डाउ जोंस; भारत-चीन समेत दुनिया के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट
यूएस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, नतीजन 314 अंक नीचे खुला डाउ जोंस; भारत-चीन समेत दुनिया के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट

यूएस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, नतीजन 314 अंक नीचे खुला डाउ जोंस; भारत-चीन समेत दुनिया के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ खुले। डाउ जोंस 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 314 अंक नीचे खुला। जबकि नैस्डैक 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 79 अंक नीचे और एसएंडपी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 34 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26225, नैस्डैक 10463 और एसएंडपी 3223 अंक पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को दुनिया के बाजारों में गिरावट रही। जापान का निक्केई 57 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 7 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 172 अंक, भारत का निफ्टी 100 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं इस समय यूके टाइम के FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, रूस का MICEX, जर्मनी का DAX और इटली का FTSE MIB गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। स समय यूके टाइम के FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, रूस का MICEX, जर्मनी का DAX और इटली का FTSE MIB गिरावट में कारोबार कर रहे हैं गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस गुरुवार को डाउ जोंस 0.61 फीसदी यानी 160 अंक की बढ़त के साथ 26539 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.35 फीसदी यानी 140 अंक की बढ़त के साथ 10542 अंक पर और एसएंडपी 1.24 फीसदी यानी 40 अंक की बढ़त के साथ 3258 अंक पर बंद हुआ था। अमेरिका : डेढ़ लाख से ज्यादा की मौत worldometers के मुताबिक, अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 1 लाख 53 हजार के पार पहुंच गया। कुल संक्रमितों की संख्या भी 45.70 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, खबर है कि ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल और कॉलेज खोलने के बारे में राज्य सरकारों से बातचीत करने का प्लान बना रही है। इस बारे में औपचारिक जानकारी गुरुवार शाम तक दी जा सकती है। अमेरिका: सांसदों को मास्क पहनने के आदेश अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (संसद क नीचला सदन) की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने अपने सभी सदस्यों और स्टाफ को मास्क पहनने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों को सदन से बाहर निकाल दिया जाएगा। सदन में अक्सर बिना मास्क के नजर आने वाले टेक्सास रिपब्लिकन लुई गोमर्ट बुधवार को संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। सदस्यों को तभी मास्क उतारने की अनुमति होगी, जब वे सदन में बोल रहे हो। अमेरिका में अब तक तीन डेमोक्रेट और सात रिपब्लिकन संक्रमित हो चुके हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव स्पीकर नैंसी पेलोसी बुधवार को रिपोर्टर को संबोधित करती हुई। उन्होंने कहा कि सांसदों को तभी मास्क उतारने की इजाजत होगी, जब वे सदन में बोल रहे हो। अमेरिका का परसेवरेंस रोवर लॉन्च अमेरिका का परसेवरेंस यान मंगल पर गुरुवार को रवाना हो गया। यह दुनिया में पिछले 11 दिनों में तीसरा मंगल मिशन है। इससे पहले 19 जुलाई को यूएई ने और 23 जुलाई को चीन ने अपने-अपने मिशन मंगल ग्रह के लिए रवाना किए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना मंगल मिशन फ्लोरिडा के केप केनेवरल एयरफोर्स स्टेशन से लॉन्च किया। मिशन अमेरिकी समयानुसार 7:50 बजे सुबह (भारतीय समय में 5:20 बजे शाम) को लॉन्च हुआ। 18 फरवरी 2021 को मंगल के जेजेरो क्रेटर पर इसकी लैंडिंग होगी। यह मिशन मंगल के समय से एक साल (पृथ्वी के 687 दिन) तक चलेगा। इस मिशन के तहत पहली बार मंगल में एक छोटा हेलिकॉप्टर उड़ाया जाएगा। परसेवरेंस में 7 फीट की रोबोटिक आर्म, 19 कैमरे और एक ड्रिल मशीन भी है जो मंगल की सतह के फोटो, वीडियो और नमूने लेंगे। गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 191.7 अंक ऊपर और निफ्टी 51.45 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 342.68 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन 1PM के बाद शेयर बाजार में गिरावट आ गई जिसके चलते बीएसई 364.93 अंक तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 335.06 अंक या 0.88% नीचे 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 पॉइंट या 0.9% नीचे 11,102.15 पर बंद हुआ। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर में आज लगातार चौथे दिन 5% का उछाल रहा। इससे पहले बुधवार को बीएसई 421.82 अंक नीचे 38,071.13 पर और निफ्टी 97.70 पॉइंट नीचे 11,202.85 पर बंद हुआ था।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in